पशुओं का टीकाकरण किया
अफजलगढ़। गांव विजयनगर में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उमा सिंह की टीम ने गांव में भ्रमण कर 74 पशुओं का टीकाकरण किया। ग्राम प्रधान परमिला रावत ने भी मौके पर पहुंचकर पशुपालकों को पशुओं के रोगों के प्रति सचेत किया। उन्होंने पशुपालकों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। पशुओं में फैल रही बीमारियों की रोकथाम के लिए साफ सफाई रखने को प्रेरित किया। इस मौके पर डा. धीरेंद्र सिंह, एसपी सिंह टीम के साथ रहे।