फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी फल आढ़तियों ने मंडी सचिव को ज्ञापन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। सब्जी और फल आढ़तियों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन मंडी समिति सचिव को सौंपा। बताया कि मंडी परिसर में एचटी की लाइन टूटी होने से हादसा हो सकता है। किसान, व्यापारी और आढ़तियों को शौच के लिए खुले में जाना पड़ता है। ज्ञापन में मंडी में टूटी पड़ी एचटी विद्युत लाइन को हटाकर कार्य स्थल से पीछे कराने, मंडी परिसर में शौचालय बनवाने, नई दुकान बनाकर उपलब्ध कराने, पीने के पानी के लिए नया टैंक बनवाने, चांदपुर-हल्दौर मार्ग को शुगर मिल तक दुरुस्त कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सुरेश कुमार सैनी, नफीस अहमद, महीपाल सिंह, छोटे सिंह, नाजिम, मेहरूद्दीन, रूप सिंह, दलीप सिंह, निर्देश कुमार, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें