फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क को जोतकर खेत में मिलाने का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क को जोतकर खेत में मिलाने का एलान
विज्ञापन

बिजनौर। आजाद किसान यूनियन की बैठक में रायपुर बेरीसाल की सड़क का मुआवजा 23 सितंबर तक न मिलने पर 24 सितंबर को सड़क जोतकर खेतों में मिलाने का एलान किया गया। किसानों की समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

गन्ना समिति में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों को रायपुर बेरीसाल की सड़क के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन का मुआवजा अब तक नहीं दिया गया है। किसान अब आरपार की लड़ाई लड़ेगा। अगर 23 सितंबर तक जमीन का मुआवजा नहीं मिला तो 24 सितंबर को सड़क को जोतकर खेतों में मिला लेंगे। इसके बाद किसान प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश सिंह को सौंपा। ज्ञापन में किसानों का गन्ना भुगतान ब्याज सहित कराने, बालावाली पुल खुलवाने, हल्दौर चकबंदी प्रक्रिया में पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता छतरपाल सिंह, संचालन धर्मेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, अजय सिंह, विपिन बालियान, रणधीर सिंह, लियाकत अली, एमपी सिंह, हाजी शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें