फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश राजपूत बने सिविल बार के निर्विरोध अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेश राजपूत बने सिविल बार के निर्विरोध अध्यक्ष
विज्ञापन

बिजनौर। जिला सिविल बार एसोसिएशन के लिए नरेश कुमार राजपूत को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।
सिविल बार हॉल में सचिव पद के लिए देवेंद्रपाल सिंह व छतर पाल के बीच हुए कांटे के मुकाबले में 74 में से 71 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटों की गिनती के दौरान देवेंद्रपाल सिंह व छतर पाल को 35-35 वोट मिले। एक वोट निरस्त हो गया। दोनों को बराबर वोट मिलने से मुकाबला टाई हो जाने पर दोनों प्रत्याशियों की सहमति के बाद उन्हें छह छह माह का कार्यकाल सौंपने का निर्णय चुनाव अधिकारी रामअवतार सिंह द्वारा लिया गया। पहले छह माह के लिए वरिष्ठता के आधार पर देवेंद्रपाल सिंह सचिव पद का कार्यभार देखेंगे। उपाध्यक्ष पद हेतु मोहम्मद आरिफ खां, संयुक्त सचिव पद हेतु नवेद अहमद व कोषाध्यक्ष पद हेतु सौरभ रस्तोगी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें