फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में लगेगा पुस्तक मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। माता भगवती देवी महिला मंडल, शांति कुंज हरिद्वार की आर्य समाज मंदिर में बैठक संपन्न हुई। जिसमें श्रीराम शर्मा के आध्यात्मिक और समाज सुधार से संबंधित विचारों के प्रचार-प्रसार की जरूरत पर जोर दिया गया। मंडल संयोजिका डा. रुचि सक्सेना ने बताया कि इसी योजना के तहत जल्द ही संभल और अमरोहा में पुस्तक मेला का आयोजन किया जाएगा। बैठक में गायत्री परिवार के सदस्यों से बड़ी संख्या में पुस्तक मेले में शामिल होने का आह्वान किया गया। इस दौरान अंजू गोयल, मालती शर्मा, रीता चौहान, आस्था सक्सेना, प्रतीति लोचन, वीना शर्मा, पूनम शर्मा, अनिल शर्मा, सीताराम दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें