फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों वाले बीपीएल दंपतियों को मिलेगा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बच्चों वाले बीपीएल दंपति को मिलेगा पुरस्कार
विज्ञापन

बिजनौर। अब प्रेरणा योजना से परिवार नियोजन को परवान चढ़ाने में स्वास्थ्य विभाग जुटेगा। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के केवल दो बच्चे पैदा करने वाले दंपतियों को प्रोत्साहन देने के लिए जनसंख्या स्थिरता कोष के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। इस योजना में केवल बीपीएल परिवारों के लोग ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

किसी भी देश के विकास में जनसंख्या वृद्धि को सबसे बड़ी बाधा माना जाता है। सरकार अनियंत्रित जनसंख्या पर ब्रेक लगाने के लिए कई प्रकार से कदम उठा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रेरणा योजना के माध्यम से जनसंख्या स्थिरता कोष योजना की शुरुआत की है। प्रेरणा योजना का लक्ष्य उन परिवारों को प्रोत्साहित करना है जो जल्दी शादी करके बच्चे पैदा करने की मानसिकता से अलग हटकर सोचने की कोशिश करते हैं। इस योजना के अनुसार अगर महिला की शादी 19 वर्ष के बाद हुई है। साथ ही उनका पहला बच्चा शादी के दो वर्ष के बाद जन्मा हो तो उस दंपति को आर्थिक सहायता दी जाती है। यह योजना सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए ही है। पात्र गृहस्थियों का चयन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा। जनसंख्या स्थिरता के नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में बहुत जल्द यह योजना शुरू हो जाएगी। इसके बाद लाभार्थियों का चयन करना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये हैं नियम और शर्तें
1. दंपति गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का हो।
2. महिला का विवाह वर्ष 2011 से पहले न हुआ हो।
3. महिला का विवाह 19 साल के बाद हुआ हो और उसकी आयु 30 वर्ष से अधिक न हो।
4. पहले बच्चे के जन्म में कम से कम दो साल का अंतर हो।
5. दूसरा बच्चा पहले बच्चे से तीन साल छोटा हो।
6. दोनों बच्चों के जन्म समय के बीच परिवार नियोजन की स्थायी विधि अपनाई हो।

यह मिलेगी प्रोत्साहन राशि
1. पहला बच्चा लड़का होने पर दस हजार रुपये।
2. पहला बच्चा लड़की होने पर 20 हजार रुपये।
3. दोनों बच्चे लड़के होने पर 15 हजार रुपये।
4. एक लड़का, एक लड़की होने पर 17 हजार रुपये।
5. दोनों लड़की होने पर 19 हजार रुपये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें