फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबलगढ़ में गुलदार का आतंक जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भागूवाला। गांव सबगढ़ में गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। बुधवार की रात एक बार फिर गुलदार ने एक ग्रामीण की बकरी का अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने बताया कि सबलगढ़ गांव राजगढ़ वन रेंज के समीप बसा है। पांच दिनों से गांव में गुुलदार ग्रामीणों के पशुओं को अपना निवाला बना रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है। गुलदार के हमले से बचने के लिए ग्रामीणों ने स्वयं को रात्रि में घरों में कैद किया है। बुधवार की रात रईसुद्दीन की बकरी को गुलदार ने अपना निवाला बना डाला। इस पहले दो दिन पूर्व गुलदार सईद के कुत्ते और मुख्तार की बकरे का अपना निवाला बना चुका है। ग्रामीणों मुश्ताक, दिनेश, मेहरुद्दीन, इमरान, अकबर, नईम, सरताज, ऋशिपाल, युवराज का कहना है कि बच्चों और स्वयं की सुरक्षा को लेकर वे चिंतित हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारों से बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें