फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने समस्याओं के निदान की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव उदयपुर में आजाद किसान यूनियन की ब्लाक कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। गन्ना मिल वालों को चेताया कि यदि अति शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो बड़े आंदोलन होगा। मिल से आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। ग्राम सिरिया वाली चक आदि गांवों में जर्जर तारों की समस्या से अवगत कराया। विद्युत निगम की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गन्ना सोसायटी की दुकान बादीगढ में तुरंत सुचारु कराई जाए। आलमपुर में मास्टर राजपाल सिंह के खेत से रामगंगा तक नाला बंद पड़ा है। इससे बाढ़ का खतरा बना हुआ है। शीघ्र नाले का निर्माण कराया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता बाबू सिंह और संचालन जयहिंद सिंह ने किया। ब्रह्म पाल सिंह, बाबू सिंह, राजेश सिंह, सुदेश सिंह, ध्यान सिंह, वीरवती ,ममता देवी, बबीता रानी, कैलाश सिंह, नेमी गुप्ता, मोहम्मद इकबाल, तौफीक अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें