फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ्रीका में जवानों को ट्रेनिंग देकर स्वदेश लौटा रेहान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक राइडर रेहान खान का भव्य स्वागत
विज्ञापन

नजीबाबाद । अफ्रीकन आर्मी के जवानों को सेफ्टी राइडिंग का प्रशिक्षण देने वाले नजीबाबाद निवासी बाइक राइडर रेहान खान का उनके समर्थकों ने स्वदेश लौटने पर स्वागत किया।
मोहल्ला पठानपुरा निवासी मो.उस्मान खां के पुत्र रेहान खान बाइक राइडिंग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कलात्मक राइडिंग से देश-विदेश के लोगों का दिल जीत चुकें हैं। बाइक राइडिंग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान पाने वाले रेहान खान ने 23 जनवरी 2018 से 10 जुलाई 2018 तक अफ्रीकन आर्मी के जवानों के सेफ्टी बाइक राइडिंग का प्रशिक्षण दिया । रेहान की कलात्मक बाइक राइडिंग प्रभावित होकर अफ्रीका के डिप्टी जनरल अब्दुल लाही आब्दी ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश से दिल्ली होते हुए बाइक राइडर रेहान बुधवार को गढ़वाल एक्सप्रेस से नजीबाबाद पहुंचे। रेहान के समर्थकों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेहान का भव्य स्वागत किया। रेहान ने कहा उनका स्वप्न अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाइक राइडिंग में देश का नाम रोशन करना है। कारोबारी नजर खां के व्यापारिक प्रतिष्ठान और पठानपुरा में बाइक राइडर रेहान का गर्म जोशी से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में अबुजर खां, नजर खां, बाबर खां, रेहान, कमर खां, फुरकान सेफी, तनवीर अहमद, सुहेल चौधरी, शहबाज, शुएब खां, अतीकुर्रहमान फहीम्र, इमरान शहाब, सलीमुर्रहमान, अजहर सहित अनेक समर्थक व साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें