फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयावह कल बिना जल का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नारायण इंटर कॉलेज दयालवाला में भूगर्भ जल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से जल को संरक्षित करने की अपील की गई। साथ ही लोगों को भयावह कल, बिना जल का संदेश दिया गया। इसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रबंधक गणेश ठाकुर ने कहा कि बिना जल के जीवन अधूरा है। सभी को जल की आवश्यकता है। इसके बावजूद लोग जल की बर्बादी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जल को कभी बर्बाद नहीं करना चाहिए। यदि इसी तरह से जल की बर्बादी होती रही तो वह दिन दूर नहीं जब लोग जल के लिए तरसेंगे। सभी को जल का संरक्षण करके उसका सदुपयोग करना चाहिए। प्रधानाचार्य ललित कुमार ने कहा कि जल का जीवन से गहरा नाता है। जल सभी के लिए विशेष महत्व रखता है। इसलिए सभी को इसकी उपयोगिता के बारे में ध्यानपूर्वक सोचना चाहिए। विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पेंटिंग में स्वाति, शिवानी, काजल, पुष्पम, अक्षय सोहिल आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर दिनेश कुमार, ऋषिपाल सिंह, कुलवीर, नीतू, प्राची, छत्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें