सीकेआई गेट पर श्रमिकों का धरना जारी
नजीबाबाद। चंद्रा कत्था फैक्ट्री बंद होने के बाद से कत्था फैक्ट्री के कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर फैक्ट्री गेट पर धरना प्रदर्शन चला रहे है। कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। कत्था उद्योग के लिए नजीबाबाद की प्रतिष्ठित कत्था फैक्ट्री सीकेआई वित्तीय संकटों के चलते बंद हो चुकी है। फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक फैक्ट्री गेट पर धरना- प्रदर्शन चला रहे हैं। फैक्ट्री के श्रमिकों की मांग है कि उन्हें 84 माह के वेतन सहित समस्त देयों का भुुगतान कराया जाए। हड़ताली कर्मचारियों की ओर एक प्रतिनिधिमंडल डिप्टी लेबर कमिश्नर से मिलने मुरादाबाद पहुंचा। उधर कत्था फैक्ट्री के एमडी भी मुरादाबाद गए लेकिन डिप्टी लेबर कमिश्नर के न मिलने से श्रमिक और मिल प्रबंधन बैरंग लौट आए। शनिवार को धरने पर राजेंद्र सिंह, राजकुमार, तेजपाल, धनेश, नृपेंद्र, रोहिताश, संजीव, सचिन, ऋषिपाल, अमर सिंह, पवन राजपूत, जगजीत आदि मौजूद रहे।