फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन सप्लायरों के इंकार से कारोबारियों को लगा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पंद्रह जुलाई से पॉलीथिन पर पाबंदी लग गई है। जबकि कारोबारियों और सप्लायर के पास करीब एक करोड़ माल डंप पड़ा है। पाबंदी के बाद कारोबारियों ने पालीथिन सप्लायर को वापस करने का निर्णय लिया था। लेकिन अब सप्लायर ने भी पालीथिन लेने से इंकार कर दिया है। इससे कारोबारियों को झटका लगा है। पचास लाख का माल कहां खपाएंगे, इसकी चिंता सता रही है।
विज्ञापन

प्लास्टिक और धर्माकोल से बने डिस्पोजल आइटम के कारोबार से शहर के डेढ़ सौ से ज्यादा कारोबारी जुड़े हैं। इनमें से होलसेल के दस बड़े व्यापारी ऐसे है, जिनके पास 20 लाख से ज्यादा का माल रखा हुआ है। लगभग 30 से 40 रिटेलरों के पास भी तीस लाख से ज्यादा का माल बिक्री की लिए रखा हुआ है। शेष खुदरा व्यापारियों में भी ऐसा कोई नहीं है जिसके पास दस हजार रुपये से कम का माल हो। वहीं सप्लायर के पास करीब पचास लाख का माल पड़ा हुआ। कुल मिलाकर गोदामों में करीब एक करोड़ का माल पड़ा है। कारोबार में नुकसान के अनुमान को लेकर व्यापारियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। वहीं प्रतिबंधन को देखते हुए कारोबारियों ने सप्लायर को माल वापस करने का फैसला किया था। लेकिन भारी नुकसान को देखते सप्लायर ने माल वापस लेने से इंकार कर दिया। होलसेलर हरिओम ने बताया कि सप्लायर ने माल लेने से इंकार कर दिया है। गोदामों पर पड़े माल का व्यापारी क्या करें, इसे लेकर परेशान है।

आधे रेट पर बेची जा रही पॉलीथिन
अमरोहा। सप्लायरों ने माल वापस लेने से इंकार कर दिया है। पहले ही लाखों के ऑर्डर कैंसिल किए गए हैं। इससे जबरदस्त नुकसान हुआ है। इस कारोबार में घाटे से उबर पाने की तो उम्मीद ही छोड़ चुके हैं। उपर से माल वापस लेकर किसे बेचेंगे। इसलिए किसी भी हालत में माल वापस नहीं लेंगे। कारोबारी फुटकर और छोटे-छोटे दुकानदारों को आधे रेट पर पॉलीथिन देकर पीछा छुड़ा रहे हैं। उम्मीद है कि स्टॉक में रखा माल महीनों में जाकर समाप्त हो जाएगा। कम से कम कुछ तो घाटे की भरपाई होगी।
विज्ञापन


ऐसी खपाई जा रही पॉलीथिन
अमरोहा। शहर के व्यस्तम बिजनौर रोड, आजाद रोड व कोर्ट रोड समेत सभी चहल-पहल वाले क्षेत्रों में पॉलीथिन पर प्रतिबंध का असर दिखाई दे रहा है। मुख्य रास्तों पर पकौड़ी और समोसे के ठेलों से लेकर किराना की दुकानों तक में कागज और बांस के लिफाफे और कपड़े के थैले दुकानदारों के पास रखे देखे गए। लेकिन शहर की तंग गलियों और घनी बस्तियों में दुकानदार अब भी धड़ल्ले से पॉलीथिन में ग्राहकों को सामान बेच रहे हैं। रविवार को फल और सब्जियों के दुकानदार पॉलीथिन में ही फल व सब्जियां देते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें