इंपीरियल स्कूल के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी
नजीबाबाद । इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल का पांचवां स्थापना दिवस हवन, पूजन और शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी के साथ मनाया गया।
इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल परिसर में चेयरमैन ओपी राजपूत, एमडी अशोक राजपूत, गीता राजपूत, प्रबंधक दीपक राजपूत, उप प्रधानाचार्या अलका शर्मा के नेतृत्व में स्कूल के पांचवें स्थापना दिवस पर हवन-पूजन आयोजित किया। पूजन के दौरान शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने यज्ञ में आहुतियां दीं। स्कूल के एमडी अशोक राजपूत और प्रबंधक दीपक राजपूत ने गत चार वर्षों के दौरान विद्यालय के शैक्षिक उन्नयन में स्टाफ के सहयोग पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने शैक्षिक गुणवत्ता बनाए रखने का शिक्षिकाओं से आह्वान किया।