फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सहभागिता से होगी मालन नदी की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । चिकित्सक दंपति ने मालन नदी सफाई अभियान को गति देने के लिए समाजसेवी संगठनों और आमजन को भी जोड़ने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन, नमामि गंगे, बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रेरित डॉ.राखी अग्रवाल और उनके पति डॉ.संदीप अग्रवाल ने क्षेत्र की मालन नदी को गंदगी से मुक्त कराने के लिए अभियान छेड़ा है। चिकित्सक दंपति ने अपने माता-पिता डॉ. वीके अग्रवाल, समाजसेवी रश्मि अग्रवाल की प्रेरणा से कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए पिछले एक दशक से चलाए जा रहे अभियान के बाद अब मालन नदी को गंदगी से मुक्ति दिलाने का अभियान शुरू किया है। डॉ.राखी अग्रवाल ने एक सप्ताह पूर्व स्टाफ के साथ स्वयं मालन नदी तट पर फैली गंदगी साफ कर अभियान की शुरूआत की थी। अब इस अभियान में समाजसेवी संगठनों और आम नागरिकों को भी जोड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूजा अस्पताल में आयोजित बैठक में लॉयंस क्लब की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, श्रद्घा, राजस्व विभाग प्रतिनिधि बलराम रघुवंशी, विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष अभिषेक त्यागी, रॉकी, अस्पताल के प्रबंधक सुभाष, अरविंद कुमार के साथ बैठक कर मालन नदी और उसके आसपास के क्षेत्र को जेसीबी मशीन से गंदगी मुक्त बनाने की योजना पर चर्चा की। डॉ.राखी अग्रवाल ने नागरिकों से मालन नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सहयोग मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें