बिजनौर। सिरधनी कंभौर मार्ग बदहाल होने और पानी भरा होने को लेकर स्थानीय लोगों ने मार्ग बनवाने की मांग को लेकर पीडब्लूडी के खिलाफ जाम लगाकर प्रदर्शन किया। हामिद, शरीफ, आबिद, सलीम, सिकंदर, शानू आदि का आरोप है कि पिछले एक साल से सिरधनी कंभौर मार्ग बदहाल है तथा मार्ग पर पानी भरा हुआ है। इसके कारण मंगलवार सुबह स्कूल जाने वाले दो बच्चेे पानी में गिर गए। इससे उनके सारे कपड़े व स्कूल बैग भी भीग गया। पानी में गिरने से बच्चे ठंड में ठिठुर गए। कई बार पीडब्लूडी अधिकारियों से मार्ग सही कराने को कहा गया, लेकिन अधिकारियों के कान पर जू तक नही रेंगी। आए दिन यहां पानी भरा होने से बाइक व साइकिल सवार भी गिर जाते है। नागरिकों ने मार्ग सही कराने को लेकर पीडब्लूडी के खिलाफ जाम लगा दिया। जाम लगने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की की लाइन लग गई। करीब एक घंटे बाद नागरिकों ने अपने आप की जाम खोल दिया।