फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन लाइन के करंट से लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़ (बिजनौर)। बादीगढ़ कासमपुरगढ़ी हाईटेंशन लाइन पर काम करते हुए करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव सिकंदराबाद, जिला रामपुर निवासी अरमान पुत्र छुट्टन निगम के ठेकेदार बीएस राणा के पास लाइनमैन का कार्य कर रहा था। मंगलवार को वह मजदूरों के साथ बादीगढ़ से कासमपुरगढ़ी के बीच लाइन पर कार्य कर रहा था। इस दौरान वह माढ़ी स्थित बिजली घर पर शट डाउन देने के लिए कहकर वापस लाइन पर आ गया था। इसी बीच वह लाइन पर चढ़ गया। अचानक एचटी लाइन का झटका लगने से वह नीचे गिर गया। लाइनमैन अरमान की मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर जमील, नरेश, तेजपाल, हरपाल, राजू का कहना है कि जब वह लाइन पर चढ़ा, तब तक शट डाउन नहीं मिल पाया था। निगम कर्मी की लापरवाही से उनके साथी की मौत हो गई। एसओ विजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, जेई चेतराम सिंह का कहना है कि लाइनमैन को शट डाउन देने के लिए मना कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें