फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत चौधरी का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद जयंत चौधरी के जन्मदिन पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। रालोद कार्यालय पर हुई गोष्ठी में जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि रालोद ने हमेशा किसानों, मजदूरों की आवाज उठाई है। आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को मजबूती से चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया गया। संचालन यादराम चंदेल ने किया। पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, राहुल सिंह, मुफीज आलम, शिवांशु शर्मा, पूनम चौधरी, प्रीतम सिंह, मास्टर इंद्रमणि, राम सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। रालोद विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भी एक दूसरे को मिठाई खिलाई। सभी ने पार्टी की नीतियों का प्रचार गांव गांव जाकर करने का निर्णय लिया। बिजली की बढ़ी दर वापस न होने तक संघर्ष करने का आह्वान किया गया। प्रसून चौधरी, विनय राणा, रामेंद्र सिंह रामाराव, सौरभ चौधरी, सुरेंद्र सिंह, ओम सिंह, नीरज कुमार, विवेक चौधरी, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें