फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनल कर्मचारियों की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर (ब्यूरो)। मांगों को लेकर बीएसएनएल की समस्त यूनियनों और एसोसिएशन के कर्मचारियों ने हड़ताल कर बीएसएनएल कार्यालय के गेट पर धरना दिया। बुधवार को भी हड़ताल जारी रहेगी। वक्ताओं ने कहा कि बीएसएनएल कर्मचारी समर्पित होकर सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन करते हैं। कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाती है। तीसरा वेतन संशोधन करने, भत्तों में संशोधन करने, पीआरसी के बकाया मुद्दों का हल करने और सहायक टावर कंपनी का गठन बंद करने की मांग की। कहा कि मांगों के लिए सभी बीएसएनएल कर्मचारी एक हैं। इस दौरान नीलकमल बनिक, रामगोपाल, आरपी शर्मा, हेमेंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें