फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिव्यांगों के नहीं बन पाएंगे प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । जिले में अब दिव्यांगों के प्रमाण पत्र नहीं बन पाएंगे। इससे दिव्यांगों के सामने काफी दिक्कत आएगीं। जिले से चिकित्सकों के लगातार हो रहे स्थानांतरण के कारण यह समस्या हुई हैं।
विज्ञापन

जिले में पहले से की चिकित्सकों का टोटा हैं। शासन स्तर से इसके बाद भी लगातार चिकित्सकों के स्थानांतरण हो रहे हैं। जिला अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल अग्रवाल को भी शासन ने इटावा का सीएमओ बना दिया हैं। उनके तबादले से जिला अस्पताल मेें एक चिकित्सक ओर कम हो गया है। सप्ताह के प्रत्येक बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में विकलांग प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं। सीएमओ ने अपने कार्यालय में सूचना चस्पा कराई है कि अब विकलांग बोर्ड काम नहीं करेगा। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल अग्रवाल को इटावा का सीएमओ बनाया गया हैं इसलिए विकलांग बोर्ड काम नहीं करेगा। इसके कारण जिले के हजारों विकलांगों को अपना प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल ने बताया कि चिकित्सक के अभाव में विकलांग बोर्ड कार्य नहीं कर पाएगा। इससे दिव्यांगों को परेशानी होगी। जिले में कोई दूसरा हड्डी रोग विशेषज्ञ भी मौजूद नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें