फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से चार लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर (बिजनौर) । हल्दौर में एक बंद मकान में आग लगने से करीब 35 हजार रुपये की नगदी समेत लाखों रुपये का सामान जल गया। मोहल्ले वासियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

स्थानीय मोहल्ला खेड़ा निवासी सोनू और मनोज सगे भाई है। दोनों भाई एक परिसर में अलग-अलग मकान में रहते है। मोहल्ले वासियों के अनुसार मनोज कारीगर है। वह शनिवार सुबह शादी समारोह में खाना बनाने गया हुआ था। मनोज की पत्नी और बच्चे जंगल गये थे। मनोज का भाई सोनू भी मुख्य द्वार बंद करके करीब चार बजे अपने परिवार संग एक अन्य शादी में शामिल होने अपने घर से चला गया। घर पर कोई नहीं था। अचानक घर में आग लग गई। आग की लपटें देखकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गये। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मोहल्ले वासियों ने समरसेबिल की मदद से आग पर पानी डालकर काबू पाया। सोनू के अनुसार इस आग में घर में रखी 35 हजार रुपये की नगदी समेत लाखों की कीमत का सामान जल गया। पीड़ित गृह स्वामी ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें