फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में फैली गंदगी, हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, अस्पताल में गंदगी
विज्ञापन

फोटो- 26 व 27
जहां तहां अस्पताल में गंदगी से मरीज व तीमारदार परेशान, बीमारियां फैलने का खतरा
तीन दिन से हड़ताल पर हैं ठेका सफाई कर्मी, नहीं मिल पाया है अभी तक मानदेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
जिला अस्पताल में तैनात ठेका सफाई कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जारी है। तीसरे दिन भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे अस्पताल परिसर में जहां तहां गंदगी फैल गई है। मरीज ही नहीं बल्कि तीमारदारों को भी संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा है। इधर डीएम से शिकायत के बाद सीएमएस ने कर्मियों पर ही आरोपों की बौछार कर दी है। उन पर गंदगी फैलाने का आरोप लगाते हुए तीन कर्मचारियों के खिलाफ थाने को तहरीर भिजवाई है।
ठेका सफाई कर्मचारियों को दो माह से मानदेय नहीं मिला है। कई बार अल्टीमेटम के बाद भी अफसरों ने उनकी समस्या पर गौर नहीं फरमाई है। इससे आजिज कर्मचारी बीते दो दिनों से काम बंद कर हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को तीसरे दिन भी कर्मचारी जिला अस्पताल में जमा हुए और हड़ताल पर रहे। इस बीच कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने अभी तक मानदेय भुगतान नहीं किया है। इससे उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। वार्ता विफल होने पर सीएमएस व अन्य स्टाफ उनको पुलिस से पकड़वाने की धमकी दे रहा है। झूठे केस में फंसाने की बात कह रहे हैं। मानदेय मिलने पर ही काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर सीएमएस डा. रामनिवास ने कर्मचारियों पर ही अस्पताल में गंदगी फैलाने का आरोप लगाया है। कहा है कि उन्होंने अन्य कर्मियों से वार्डों की सफाई कराई है। ठेका कर्मी बेवजह कूड़ा डालकर अस्पताल में गंदगी फैला रहे हैं। इनमें से पपपू, मुकेश व महेंद्र के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर थाने भिजवाई गई है। उच्चाधिकारियों को भी पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। बहरहाल गंदगी की वजह से मरीज व तीमारदार बेचैन हैं। उनको बीमारियों के फैलने का खतरा बना है। तीन दिन से डर्स्टबिन में गंदगी है। अस्पताल परिसर में भी इधर-उधर कूड़ा पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें