फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मनचलों के खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को बिजनौर में मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल- कालेजो के बाहर बेवजह खड़े युवकों की खबर ली।
विज्ञापन

शहर कोतवाल फतेह सिंह की अगुवाई में बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रदर्शनी मैदान, सेंटमेरी चौराहा, वर्धमान कॉलेज, सिविल लाइन, वीरा इंजीनियरिंग कालेज समेत कई स्थानों पर मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। स्कूल कॉलेज व चौराहों पर खड़े युवकों की खबर ली। पुलिस 12 से ज्यादा युवकों को पकड़कर थाने ले आई। युवकों को छुड़ाने के लिए उनके परिजन थाने पहुंच गए। पुलिस ने भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत देकर युवकों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

दो छात्राओं को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश
बिजनौर। बिजनौर के एक इंटर कालेज में पढ़ रही कक्षा आठ व दस की दो छात्राओं ने शहर कोतवाल को तहरीर देकर छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहरीर में दोनों छात्राओं ने कहा है कि गांव गढ़ी व झलरी के दो युवक पिछले एक सप्ताह से उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। युवकों ने उनकी साइकिल की कड़ी में अपने मोबाइल नंबर की पर्ची भी डाली थी। यह बात छात्राओं ने अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने दोनों युवकों को भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने के लिए समझाया था। बृहस्पतिवार को दोनों छात्रा स्कूल से घर जा रही थी तो शुगर मिल के पास दोनों युवकों ने उन्हे रोक लिया ओर जबरन अपनी बाइक पर बैठाने लगे। दोनों छात्राओं के साथ अश्लील हरकत की। वहां से गुजर रहे छात्राओं के भाई ने इसका विरोध किया तो दोनों युवकों ने भाई को पीटा ।छात्राओं ने युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की हैं।
विज्ञापन

युवती समेत तीन युवकों का किया चालान
बढ़ापुर। पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकत करने के आरोप में कस्बे के तीन युवकों समेत नगीना कोतवाली क्षेत्र की एक युवती का चालान किया है।
पुलिस के अनुसार बुधवार की रात सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कस्बे के बढ़ापुर.टांडा साहूवाला मार्ग पर पड़ने वाले एक निजी जूनियर स्कूल के समीप खंडहरनुमा मकान से तीन युवकों को एक युवती के साथ अश्लील हरकत करते आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस ने पकड़ी गई युवती व तीनों युवकों से पूछताछ की तो युवती ने अपना नाम पता नगीना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का बताया। पकड़े गए तीन युवकों में कस्बे के मौहल्ला सत्तीयान निवासी आसिफ पुत्र छुटवा व इसी मौहल्ले का फखरुद्दीन पुत्र अब्दुल करीम और कस्बे के मौहल्ला झोझियान निवासी जाहिद पुत्र मालिक शामिल है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि युवती समेत पकड़े गए तीनों युवकों का चालान किया गया है। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने पुलिसकर्मियों को इस प्रकार की घटनाओं के प्रति सजग रहने और सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें