फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखण्ड भारत संकल्प यात्रा का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। अखंड भारत संकल्प यात्रा के देर शाम नगीना पहुंचने पर स्वागत किया गया। यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होकर शेरकोट के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय संयोजक विवेक चौहान, जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक त्यागी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को अकबराबाद होते हुए यात्रा नगीना गांधी मूर्ति पर शाम छह बजे पहुंची। यहां भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, अमित गुप्ता, जिला समन्वयक प्रमोद चौहान, पूर्व भाजपा नगराध्यक्ष शिवशंकर सक्सेना, नीरज विश्नोई ने यात्रा का स्वागत किया। गांधी मूर्ति पर वंदेमातरम का जयघोष हुआ। बाद में यात्रा नगरपालिका, बाजार मंडी मौलगंज, लुहारी सराय, गंज बाजार होते हुए विश्नोई सराय से होकर गंगानगर चौराहे पर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें