फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटरप्रूफ लिफाफो में भाईयों तक पंहुचेगा बहना का प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाटरप्रूफ लिफाफों में भाइयों तक पहुंचेगा प्यार
विज्ञापन

बिजनौर। बहनों से दूर रहने वाले भाइयों की कलाई इस बार सूनी नहीं रहेगी। डाक विभाग ने रक्षाबंधन पर बहनों का प्यार भाइयों तक वाटरप्रूफ लिफाफों में भेजने का इंतजाम किया है।
डाक विभाग की ओर से रक्षा बंधन के लिए वाटरप्रूफ लिफाफों में राखी रखकर भेजने की व्यवस्था की गई है। ताकि बहनों की राखी दूर रहने वाले भाईयों को सुरक्षित मिल सके। लिफाफों को आकर्षित करने के लिए पीले व गुलाबी रंग से सजाया गया है। लिफाफे की कीमत दस रुपए रखी गई है। इसके अलावा बहनों को प्रत्येक 20 ग्राम पर पांच रुपये का पोस्टल चार्ज अलग से देना होगा। राखी जल्दी पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मुख्य डाकघर पोस्टमास्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर राखी भेजने के लिए लिफाफे मौजूद है। विभाग ने लिफाफों को वाटरप्रूफ बनवाया है। लिफाफों से राखी भेजने में बहनों को आर्थिक लाभ है। इसकी कीमत स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री से कम है।
विज्ञापन

यहां उपलब्ध है लिफाफे
बिजनौर व धामपुर मुख्य डाकघर को 1800-1800 लिफाफे दिए गए हैं। राखी लिफाफे मुख्य डाकघर बिजनौर, धामपुर और उप डाकघर नजीबाबाद, चांदपुर, मंडावर, किरतपुर, हल्दौर, कोतवाली देहात, नगीना, नहटौर, अफजलगढ़, नूरपुर, राजा का ताजपुर, स्योहारा व शेरकोट में उपलब्ध है।
विज्ञापन

जल्द राखी भेजने के लिए स्पीड पोस्ट में दिलचस्पी
बहनें राखी भेजने के लिए लिफाफों की इस्तेमाल कम करती हैं, लेकिन बहनें स्पीड पोस्ट से राखी भेजने में ज्यादा दिलचस्पी लेती है ताकि भाइयों तक राखी जल्दी पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें