वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
बिजनौर। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। कोतवाली देहात के गांव खेड़ा निवासी राजपाल (26) ससुर को साइकिल से शुक्रवार रात पड़ोस के गांव गंगोड़ा छोडने गया था। वहां से वह पैदल गांव लौट रहा था। गांव के पास ही वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के अनुसार, राजपाल मजदूरी करता था। पत्नी चंदा देवी की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।