फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान को बर्खास्त करने की उठाई मांग
विज्ञापन

मंडावर (बिजनौर)।
मोहम्मदपुर देवमल विकास खंड की एक ग्राम पंचायत कुंवरपुर चतरभोज उर्फ कोहरपुर के ग्राम पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान को तत्काल बरखास्त करने की मांग की है।
ग्राम पंचायत कुंवरपुर चतरभोज उर्फ कोहरपुर के ग्राम पंचायत के 11 में से नौ सदस्यों ने जिलाधिकारी व डीपीआरओ को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ब्रजेश कुमार कभी खुली बैठक का आयोजन नहीं करते। वे सदस्यों से विचार-विमर्श भी नहीं करते और सरकारी योजनाओं को कागजों में दिखाकर मनमानी कर रहे हैं। साथ ही पुलिस से मिलकर ग्रामीणों को झूठे मुकदमों में फंसा रहे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य सुभाष बबीता, शिवकुमार, मामराज ,जिलेराम ,राजवती सुमन्त्रा ,रामशरन ,राजेन्द्र ने शपथ पत्र देकर प्रधान की बर्खास्ती की मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ग्राम पंचायत में मतदाताओं की संख्या 1103 हैं। इनमें से 778 मतदाताओं ने जिलाधिकारी को हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान पर फर्जी कार्य कराने, शौचालय निर्माण में भारी अनियमितता बरतने, ग्राम पंचायत सदस्यों की खुली बैठक का आयोजन न करने का आरोप लगाए हैं। ग्रामीण समय सिंह, हरिराम, शीशराम, लाभ सिंह, जसराम, रामसरन ,हेमेन्द्र, धर्मपाल, सुभाष आदि के इस शिकायती पत्र पर हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें