बिजनौर । प्रशासन ने गांव मोहम्मदपुर देवमल में ग्राम समाज की भूमि पर बनाई दीवार को ध्वस्त करा दिया था।
गांव मोहम्मदपुर देवमल में ग्राम समाज की भूमि की आरजी संख्या 47 की 126 एयर रकबा अभिलेखों में ग्राम समाज की भूमि में रास्ता दर्ज है। इस भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा करके दीवार बना ली थी। अफसरों से यह शिकायत की गई । जांच में शिकायत सही पाई गई। एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह ने राजस्व की टीम को पुलिस को साथ लेकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। शुक्रवार को टीम ने पुलिस को साथ लेकर गांव पहुंचकर कब्जा की गई भूमि पर बनी दीवार को ध्वस्त कराकर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया है। एडीएम सतेंद्र कुमार के मुताबिक ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।