बिजनौर । बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारियों से हर रोज आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच करने का निर्देश दिया गया।
विकास भवन में हुई बैठक में डीपीओ दीप्ति भार्गव ने करहा कि गर्भवती महिलाओं और अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए शासन गंभीर है। कहा कि बाल विकास परियोजना अधिकारियों की जांच में आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिलने पर कार्यकर्ता और सहायिका को नोटिस दिया जाएगा। दूसरी जांच में भी अगर नोटिस वाले आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिलते हैं तो कार्यकर्ता और सहायिका की सेवा समाप्त कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य से लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी और अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।