शेरकोट/कालागढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इंटर कालेज में एनसीसी आफिसर एके उपाध्याय के नेतृत्व में 14 कैडेट्स व शिवालिक सरस्वती विद्या मंदिर व शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य योगेश त्यागी के अनुसार 20 आचार्य व विद्यार्थियों ने योग किए। उधर, शेरकोट में आरयूएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पीजेएम इंटर कॉलेज, दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज, ग्राम पालकी में लिटिल एेंजल अकादमी में योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम से पहले शिक्षकों व छात्रों योग की महत्ता बताई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य जयप्रकाश वर्मा, कैलाश, कृष्ण कुमार चन्द्र , बोंनी रस्तोगी, रश्मि रावल, तारा चन्द्र, शकील अहमद, रईस अहमद, मो आलम, अबरार अहमद, विनीत त्यागी, परशुराम सैनी, प्रधानाचार्य विनीत त्यागी, संजय गोला, विजय वर्मा रहे।