फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 16 नए कोरोना संक्रमित, 318 नेगेटिव आए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 16 नए कोरोना संक्रमित, 318 नेगेटिव आए
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में रविवार को 16 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। साथ ही 318 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। नए मरीजों को शामिल कर जनपद में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4143 हो गई है। इनमें से 3930 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि अब तक करीब 57 मरीजों की मौत हो चुकी है।
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार रविवार को जनपद में कुल 16 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनके साथ में लगभग 318 की जांच रिपोर्ट नगेटिव आई। मोहम्मदपुर देवमल के गांव सिसौना, बिजनौर नगर, मोहल्ला आदर्श नगर, चांदपुर की चुंगी, साकेत कालोनी, चक्कर रोड, निजामतपुरा, गांव फतेहपुर, गांव तरीकमपुर, ग्राम मुजफ्फरपुर केशो, हल्दौर के गांव खिरनी, नजीबाबाद के मोहल्ला मकबरा, जलीलपुर, नगीना, किरतपुर के मोहल्ला झंडा, धामपुर की रानी बाग कालोनी से एक-एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन

अब तक जिले से कुल दो लाख 51 हजार 589 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। दो लाख 50 हजार 169 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 4143 लोग कोरोना पॉजिटिव और करीब दो लाख 46 हजार 26 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। वर्तमान में 1420 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। 156 सक्रिय उपचाराधीन केस हैं।
विज्ञापन

दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
अफजलगढ़। क्षेत्र में दो नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कासमपुरगढ़ी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सर्वेश निराला के अनुसार नौ दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना जांच के लिए लगभग 90 लोगों के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए नोएडा स्थित प्रयोगशाला भेजे गए थे। इनमें से दो कोरोना संक्रमित आने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि दोनों संक्रमित मरीजों को कोविड हॉस्पिटल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें