फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार के हमले में किसान जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलदार के हमले में किसान जख्मी
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव मुरलीवाला फार्म में गुलदार ने एक किसान पर हमला कर जख्मी कर दिया। जिसे इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।
मुरलीवाला फार्म निवासी बग्गी पुत्र लक्ष्मणदास खेत पर सुबह काम करने गया था। अचानक उस पर गुलदार ने हमला कर बग्गी को पूरी तरह जख्मी कर दिया। बग्गी के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने गुलदार को लाठी डंडों की मदद से जंगल में खदेड़ा परिजनों ने जख्मी बग्गी को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। ग्रामीण जीवन सिंह, दौलत सिंह, केहर सिंह, गुरनाम व सुभाष आदि का कहना है कि वहां के आसपास व खेतों में लगातार गुलदार दिखाई दे रहा है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अनेकों बार वनविभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है। लेकिन सुनवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने वनविभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। उधर डिप्टी रेंजर श्यामलाल यादव का कहना है कि वह टीम भेजकर दिखाएंगे। मुआवजे के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें