नजीबाबाद। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के महिपाल तोमर, मांगेराम सैनी, ललित चौहान, प्रमोद मौर्य ने एसडीएम उमेश कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों का बकाया समस्त गन्ना भुगतान चीनी मिलों से दिलवाने, गांव में विद्युत आपूर्ति 11 बजे से शाम तीन बजे तक नियमित करने सहित कई मांगों को उठाया। साथ ही मांगें पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।