फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आयोग के गठन की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। किसान आयोग के गठन सहित अनेक मांगों को लेकर भाकियू भानु के बैनर तले किसानों ने तहसील में धरना दिया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुमार को देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वीर सिंह सहरावत ने कहा कि किसानों की हालत खराब होती जा रही है। सरकार किसानों के हित में कार्य करने में असफल साबित हो रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह नौ जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देकर किसानों की आवाज उठाएंगे। ज्ञापन में किसान आयोग का गठन करने, गन्ना बकाया भुगतान ब्याज सहित करने, किसानों का शत-प्रतिशत कर्ज माफ करने, 60 साल से अधिक आयु के किसान व मजदूरों को दस हजार रुपये मासिक पेंशन देने, आत्महत्या या हादसे में मरने वाले किसानों के परिजनों को एक करोड़ रुपया मुआवजा दिलाने, पुलिस सिपाही के शहीद होने पर उसके परिजनों को दो करोड़ तथा सेना के जवान या अधिकारी के शहीद होने पर उसके परिजनों को पांच करोड़ रुपये देने, टूटी सड़कों को ठीक कराने, बिजली दर की प्रस्तावित वृद्धि पर रोक लगाने आदि मांग की। इस दौरान जसवंत सिंह, रामकुमार सिंह, विजय पहलवान, गजराज सिंह, देवेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, विनीत कुमार ,गौरव कुमार, कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें