जिला व्यायाम शिक्षक बने अरविंद अहलावत
बिजनौर। बेसिक शिक्षा विभाग में रिक्त चल रहे व्यायाम शिक्षक के पद पर अब शिक्षक अरविंद अहलावत की तैनाती की गई है। ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के जूनयर हाईस्कूल रायपुर बेरिसाल के इंचार्ज अध्यापक अरविंद अहलावत को खेलों में महारथ हासिल है। पिछले कई वर्षों से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं में अरविंद अहलावत बढ़ चढ़ कर प्रतिभा करते रहे है। बीएसए महेेश चंद्र ने अरविंद अहलावत की लग्न व कड़ी मेहनत को देखते हुए रिक्त चल रहे जिला व्यायाम शिक्षक की जिम्मेदारी सौंपी। क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष योगेंद्र पाल योगी, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद चौधरी, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष राहुल राठी, प्रशांत सिंह, धर्म सिंह सहित तमाम शिक्षकों ने बताया कि अब और अच्छे ढंग से स्कूलों में खेलों को प्रोत्साहन मिलेगा।