फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की सतर्कता से मृतक के नाम लोन होने से रूका

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक की सतर्कता से मृतक के नाम लोन होने से रूका
विज्ञापन

किरतपुर। किसान सेवा सहकारी समिति भोजपुर से एक मृतक महिला के नाम पर स्वीकृत ऋण सहकारी बैंक की सजगता से पकड़ में आ गया। बैंक मैनेजर अनुज वाजपेई ने कहा कि वह फर्जीवाड़ा नहीं होने देंगे। शुक्रवार को ग्राम सराय इम्मा निवासी मृतका के पुत्रों ने बैंक प्रबंधक को प्रार्थना पत्र देकर धोखाधड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उक्त समिति के संबंध ग्राम सराय इम्मा खलीला पत्नी मेहंदी हसन का देहांत वर्ष 2015 में हो गया था। ग्राम के एक व्यक्ति ने मृतका के स्थान पर अपनी पत्नी महिला का फोटो चस्पा कर तथा उसके नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर समिति से एक लाख रुपये का लोन पास करा दिया। समिति द्वारा पास की गई फाइल के बैंक में आने पर शाखा प्रबंधक अनुज वाजपेई ने आवेदक की जांच अपने स्तर से कराई तो पूरा मामला सामने आ गया। मृतका के पुत्र इरफान, शमशाद एवं बुंदू ने शाखा प्रबंधक को प्रार्थना पत्र देकर उनकी मां के नाम से फर्जी कागजात तैयार कराकर लोन कराने वाले लोगों का फिर अता पता लगा कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें