फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार के शावक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर। गांव इस्लामाबाद के निकट एक गुलदार के बच्चे का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग ने गुलदार के शावक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा है। शुक्रवार की सुबह अपने खेत पर जा रहे किसी ग्रामीण को ग्राम इस्लामाबाद के समीप एक खेत के पास रास्ते में गुलदार के शावक का शव पड़ा मिला। ग्रामीण ने यह बात ग्राम इस्लामाबाद जाकर दूसरे ग्रामीणों को बताई। इन्होंने इसकी सूचना नगीना के वनकर्मियों को दी। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह अपने सहयोगी वनकर्मियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर शावक की मौत का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन गुलदार के बच्चे की मौत के कारणों का पता नही लग सका। वन विभाग ने उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर गुलदार शावक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा है। नगीना के वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह के अनुसार मृत गुलदार के शावक की आयु करीब आठ माह आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें