महायज्ञ में जनकल्याणार्थ आहूतियां दी
धामपुर। श्री जम्भेश्वर मंदिर में महायज्ञ के पांचवें दिन शुक्रवार को यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने राष्ट्र की कामना को आहूतियां दी। सात दिवसीय महायज्ञ में पांचवें दिन स्वामी रामश्वरानन्द ने बताया कि मनुष्य अगर ब्रह्मर्हुत में उठकर स्नान ध्यान कर अपनी दिनचर्या शुरू करता है तो मानव को कभी कोई दुख नहीं आ सकता है। मनुष्य युक्ति पूर्वक जीवन यापन कर शरीर छोड़ सकता है। नशा एक विष के समान है। जो दिलो दिमाग को नष्ट करता है। सामाजिकता को खत्म कर देता है। कार्यक्रम में पीयूष विश्नोई, घनश्याम विश्नोई, उपकार विश्नोई, संजय विश्नोई, अनिल विश्नोई, खूब सिंह विश्नोई, कमलेश रानी, अन्जु, उपासना, मंजु, ज्योति, अनिता रही।