फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में नहीं शौचालय व पानी की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में नहीं शौचालय व पानी की व्यवस्था
विज्ञापन

बिजनौर। एसडीएम बृजेश कुमार ने मंडावर थाने का निरीक्षण किया। वहां शौचालय व पानी की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। पुलिस को यह दोनों व्यवस्था सही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने देखा कि आगंतुकों के लिए शौचालय व पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने थाने के गेट पर शौचालय बनवाने व पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। थाने की कटबुक भी सही नहीं मिली। मालखाने में गंदगी मिली। उन्होंने पुलिस को मालखाने की सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना दिवस के मामले में भी पुलिस की कमियां पाईं। मोहम्मदपुर देवमल निवासी जाहिद के शिकायती पत्र पर मोबाइल नंबर अंकित नहीं मिला। इसमें कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें