हर्षदीप कौर रही प्रथम
बिजनौर। कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विभागाध्यक्ष शोभित रस्तोगी के अनुसार छात्रा हर्षदीप कौर ने 70 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, आकाश कांबोज ने 68 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व दीपिका ने 67 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।