फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल बचाने मुहिम चला रहे सोनू प्रजापति

विज्ञापन
विज्ञापन
बरुकी। ग्राम फरीदपुर मान उर्फ पमडावली निवासी सोनू प्रजापति जल बचाने के लिए मुहिम चला रहे हैं। वह वॉल पेंटिंग के जरिए लोगों को जल बचाने की अपील कर रहे हैं। सोनू प्रजापति पेशे से पेंटर हैं। वह जल संचयन के संदेश लिख कर लोगों को पानी बचाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वह अब तक एक दर्जन से भी अधिक गांवों में जल संचयन के संदेश लिख कर लोगों को जागरूक कर चुके हैं। सोनू बताते है कि वह जहां कहीं भी काम करने जाते है, अपने साथ एक लाल रंग के पेंट का डिब्बा रखते हैं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए मुद्दों पर वॉल पेंटिंग करते हैं। सोनू बताते हैं कि गांवों में लोग वाहन धोने के लिए सबमर्सिबल से पानी बरबाद करते हैं। उनकी मुहिम से यदि कुछ लोग भी जागरूक हो पाए तो वह अपने कार्य को सफल मानेंगे। जल संचयन के अलावा वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, माता पिता का सम्मान और सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए संदेश भी दीवारों पर लिखते हैं। यह सभी कार्य सोनू प्रजापति नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा के लिए कर रहे है। कहना है कि उन्हें इसकी प्रेरणा उनके पिताजी से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें