फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। गांव भुड्डी में ग्राम प्रधान भोलू, शाहबुद्दीन व सुनील कर्णवाल के निर्देशन में दंगल आयोजित हुआ। उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से आए पहलवानों ने दंगल में दमखम दिखाया। रेफरी शिवचरण शर्मा व अकबर पहलवान की देखरेख में पहलवानों के बीच चार मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबले में शुगर मिल बरखेड़ा निवासी स्टील बॉडी पहलवान ने कानपुर निवासी शैतान सिंह को हराया। दूसरे मुकाबले में दिल्ली निवासी बिच्छू पहलवान ने अनूपशहर निवासी बजरंगी को करारी शिकस्त देकर जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में रुड़की निवासी बादल पहलवान ने उधम सिंह नगर निवासी टाइगर पहलवान को पटखनी देकर जीत दर्ज की। चौथे मुकाबले में दिल्ली निवासी अनूपशहर निवासी अर्जुन पहलवान पर शानदार जीत दर्ज की। आकाश, इकबाल, तसलीम, नजाकत सहित अनेक दंगल प्रेमियों ने पहलवानों की कुश्ती का लुत्फ उठाया। आयोजकों की ओर से विजेता पहलवानों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें