फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छमार में पीने के पानी का संकट गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। गांव मच्छमार में कई इंडिया मार्का नलों के सूखने से गांव में पीने के पानी का संकट पैदा हो गया है। शिकायत करने पर भी विभाग के अधिकारी समस्या का निदान कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। ग्रामीण कई बार प्रधान और बीडीओ को समस्या का निदान कराने का आग्रह कर चुके हैं। कुछ नल पानी दे रहे हैं तो वह पानी दूषित होने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से मामले को गंभीरता से लेकर निदान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

लेखराज, मलखान, तेजपाल, ओमप्रकाश, लाखन, धर्मेंद्र, रामप्रसाद आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव में करीब बीस सरकारी नल हैं, जिनमें से छह ने पानी देना बंद कर दिया है। जो चल रहें हैं, उनमें दूषित पानी आ रहा है। ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पेयजल के लिए जूझना पड़ रहा है। उन्हें दूर स्थानों पर लगे नलों से पानी लाने को विवश होना पड़ रहा है। पंचायत के सदस्यों और प्रधान से कई बार निदान कराने को कहा। हर बार जल्द ठीक कराने का प्रयास करने को भरोसा दिया जाता है पर इससे आगे कुछ नहीं होता।
बीडीओ सतीश पांडेय का कहना है कि नलों को ठीक कराने का काम पंचायतों में प्रधानों को सौंपा गया है। प्रधान ही ठीक कराएंगे। यदि ऐसा नहीं हो रहा है तो वह जांच कर कार्रवाई अमल में लाएंगे। उधर ग्राम प्रधान कमलेश देवी का कहना है कि समस्या संज्ञान में है। नलों को ठीक कराने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें