फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स वसूली में नफीस नंबर वन, सुरेश का दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। पालिका की ओर से अभी तक इस वित्तीय सत्र में जल और गृह कर लक्ष्य के सापेक्ष 25.5 लाख रुपये वसूला जा चुका है। सरकार की ओर से इस बार 42 लाख रुपये टैक्स वसूली का लक्ष्य दिया गया है। राजस्व निरीक्ष श्याम सुंदर दास ने बताया कि पालिका में टैक्स वसूली में तीन कर्मचारी सुरेश कुमार, नुसरत अली और नफीस अहमद हैं। इन सभी कर्मचारियों में वसूली के मामले में नफीस नंबर वन पर हैं। नफीस ने माह अप्रैल से अब तक 14.60 लाख की वसूली कर पालिका में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे नंबर सुरेश कुमार रहे हैं। इन्होंने 7.34 लाख की वसूली की है। नुसरत अली तीसरे नंबर पर रहे है। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि पिछले साल अप्रैल 2018 से 26 जून 2018 तक पालिका की ओर से 23.95 लाख की वसूली हुई थी। राजस्व निरीक्षक ने वसूली के लक्ष्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें