फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक बैठक में शासन की योजनाओं को धरातल तक लाने पर दिया गया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन

नूरपुर। क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक में शासन की योजनाओं को धरातल तक लाने पर जोर दिया गया। ब्लॉक के ड्वाकरा हॉल में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि कमलेश सैनी ने कहा कि जानकारी के अभाव में जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता हैं। ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को उनका लाभ दिलाने को कहा। खंड विकास अधिकारी नौबहार सिंह ने ग्राम प्रधानों को मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए पंचायत निधि से दवाई का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। सहायक विकास अधिकारी कृषि प्रमोद कुमार ने बीज एवं उर्वरकों के साथ ही कृषि उपकरणों पर मिलने वाले अनुदान के संबंध में जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख अंशिका सिंह ने क्षेत्र पंचायत से होने वाले विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। बैठक में एडीओ पंचायत उदयराज सिंह, ब्लॉक प्रमुख के पति नृपेंद्र सिंह, जिला सहकारिता के चेयरमैन पुष्पेंद्र शेखावत, जेई आरईएस अनिल कुमार, पीडब्ल्यूडी के जेई यूडी पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें