हल्दौर। विद्युत लाइनों के संपर्क में आने वाले पेड़ों की कटाई और छटाई करने के लिए बिजली घर हल्दौर शुक्रवार को और पैजनियां, उलेढ़ा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति शनिवार को 12-12 घंटे तक बाधित रहेगी। विद्युत उपखंड अधिकारी संदीप चौहान के अनुसार हल्दौर पैजनिया और उलेढ़ा बिजलघर क्षेत्रों में एचटी और एलटी लाइनों के समीप जगह-जगह पेड़ खड़े हैं। इन पेड़ों की शाखाएं विद्युत लाइनों के संपर्क में आने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा की दृष्टि से लाइनों के पास खड़े पेड़ों की कटाई-छटाई की जाएगी। शुक्रवार को हल्दौर बिजलीघर क्षेत्र की सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। साथ ही पैजनिया व उलेढ़ा क्षेत्रों में शनिवार की सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक 12 घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।