फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि उपलब्ध कराने पर नींदड़ू में ही बनेगा अस्पताल का भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि उपलब्ध कराने पर नींदड़ू में ही बनेगा अस्पताल का भवन
विज्ञापन

नींदडू़। राजकीय यूनानी अस्पताल नींदडू़ में ही रखने के अधिकांश लोग पक्षधर हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग भूमि उपलब्ध कराने पर अपने व्यय से भवन बनवाने को तैयार है।
विज्ञापन

वर्ष 1973 में तत्कालीन प्रधान हिफजुर्रहमान चंदन के प्रयास से नींदडू़ में स्थापित चार बिस्तर वाले राजकीय यूनानी अस्पताल के खस्ताहाल भवन के फिर से निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान एवं डीओ के बीच दूरी कम तो हुई है, लेकिन दोनों पक्षों के एकमत नहीं होने से अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी डा. ईसम सिंह पाल ने बताया कि वह यूनानी अस्पताल नींदडू़ में ही रहने के पक्ष में हैं। चाहते हैं कि अस्पताल से क्षेत्र के रोगी लाभान्वित होते रहें। इसका आसान तरीका यही है कि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि और शासकीय अधिकारी द्वारा पंचायत के लेटर हेड पर निर्माण के बाद भवन अस्पताल को देने तथा तब तक के लिए अलग से भवन की व्यवस्था करने का लिखित आश्वासन दे दें। डीओ का यह भी कहना है कि यदि पंचायत आबादी या आबादी के बाहर एक किलोमीटर की परिधि में 200-250 वर्गमीटर ग्राम समाज की जमीन की रजिस्ट्री विभाग/सरकार को कर दे, तब विभाग अपने व्यय पर वहां भवन बनवा सकता है। 400 वर्गमीटर भूमि उपलब्ध कराने पर वार्डों की व्यवस्था भी की जा सकती है। दूसरी ओर, प्रधान रेशमा का कहना है कि वह अपने और पंचायत अधिकारी के हस्ताक्षरों के साथ पंचायत के पेड़ पर लिखकर देने को तैयार हैं। खस्ताहाल भवन को गिराकर पंचायत निधि से नया भवन बना दिया जाएगा, तब तक के लिए अलग से भवन की भी व्यवस्था करादी जाएगी। उधर, अंत्योदय स्कूल के प्रबंधक और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुजीबुज्ज्फर का कहना है कि उनके पिता एचआर चंदन चार बिस्तर वाले इस अस्पताल को लाए थे। करीब वर्ष भर पहले क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी मुरादाबाद ने भूमि उपलब्ध कराने पर 30-35 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण की बात कही थी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलामंत्री राकेश कुमार का कहना है कि आम लोगों के लाभार्थ अस्पताल गांव में ही रहना चाहिए। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रफीक उस्मानी ने जनहित में कार्य कर रहे अस्पताल का भवन हर हाल में नींदडू़ में ही बनाए जाने की बात कही है। सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष मुस्तकीम अहमद ने राजकीय अस्पताल के खस्ताहाल भवन के स्थान पर नया भवन बनाए जाने और अस्पताल के गांव में रहने को करीब दर्जन भर गांवों के हित में बाताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें