प्रदेशस्तरीय कैरम चैंपियनशिप शुरू
नजीबाबाद। प्रदेश स्तरीय कैरम चैंपियनशिप में विभिन्न क्षेत्रों से आईं टीमें प्रतिभाग करने पहुंची हैं। टेन स्टार क्लब की ओर से संतोमालन में आयोजित कैरम प्रतियोगिता में चार ग्रुप में 64 टीमें भाग लेंगी।
टेन स्टार क्लब संतोमालन की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय कैरम चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि साहनपुर के पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से हार-जीत की भावना से ऊपर उठकर खेल भावना को महत्व देने की सलाह दी। टेन स्टार क्लब के अध्यक्ष मो. आसिफ ने बताया कि चैंपियनशिप में चार ग्रुप में 16-16 टीमें शामिल हैं। नॉकआउट के आधार पर खेले जाने वाले कैरम मुकाबले दो सप्ताह के भीतर संपन्न होंगे। कैरम चैंपियनशिप के उद्घाटन अवसर पर आरिफ, इकबाल, फरीदुद्दीन, उवैस अली, मंसूर खां, सईद खान, जहीर, इंतजार खां सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।