फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों ने लिया पानी की बर्बादी रोकने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज कर्मियों ने लिया पानी की बर्बादी रोकने का संकल्प
विज्ञापन

नजीबाबाद। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रोडवेज डिपो कर्मचारियों ने यात्रियों का सुरक्षित यात्रा मुहैया कराने, जल की बर्बादी को रोकने और अधिक से अधिक पौधे रोपित करने का संकल्प लिया। रोडवेज डिपो पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत संगोष्ठी आयोजित हुई। एआरएम जुनैद शम्सी ने कहा कि यातायात नियमों को ध्यान में रखकर वाहनों का संचालन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने चालकों से वाहन नींद में न चलने, तय गति-सीमा के अंतर्गत वाहन चलाने, वाहन को ओवरटेक करने से बचने, यात्रियों को सुरक्षित यातायात मुहैया कराने, जल की बर्बादी को रोकने और अधिक से अधिक पौध रोपित करने की सलाह दी। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुुमार, नरेश कुमार राजपूत, राकेश कुमार चालक, परिचालक व कार्यशाला कर्मचारियों की उपस्थिति में रोडवेज डिपो परिसर में पौध रोपण किया। एआरएम जुनैद शम्सी ने बताया कि जल्द ही नगरपालिका परिषद के सहयोग से रोडवेज डिपो का सुंदरीकरण होगा। नगरपालिका परिषद डिपो परिसर में यात्रियों को पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए एक इंडियन मार्क टू हैंडपंप लगाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें