फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच विद्युत बकायादारों के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच विद्युत बकायादारों के कनेक्शन काटे
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। विद्युत निगम की टीम ने जलालाबाद में विद्युत चेेकिंग अभियान चलाया। पांच बकायादारों के बकाया अदा न करने पर विद्युत कनेक्शन काटे गए।
विद्युत निगम के एसडीओ विकास कुमार, जेई मुनेश कुमार, मीटर रीडर विपिन कुमार के नेतृत्व में जलालाबाद के मोहल्ला राइयान और महल सराय में विद्युत निगम की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बकाया अदा न करने वाले पांच विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि जलालाबाद क्षेत्र में 20 प्रतिशत उपभोक्ताओं के मीटर अभी मकानों के भीतर लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग सभी विद्युत उपभोक्ताओं के मीटर बाहर लगवाएगा। उन्होंने जलालाबाद में विद्युत उपभोक्ताओं से बकाया धनराशि की वसूली और बिजली चोरी से संबंधित चेकिंग अभियान जारी रहने की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें