चांदपुर। विधायक ने बास्टा रोड पर निर्माणाधीन मध्य गंगा नहर का निरीक्षण कर निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं की डीएम को शिकायत की। बास्टा रोड पर गांव अकौंधा के पास मध्य गंगा नहर का निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार की शाम विधायक कमलेश सैनी निर्माण स्थल पर निरीक्षण करने पहुंची तो वहां कोई भी सरकारी अधिकारी मौजूद नहीं मिला। विधायक ने बताया कि निर्माण कार्य मानक के अनुसार नहीं हो रहा है। नहर में टाइल्स को रोकने के लिए लगाई जा रही डोल में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। मानक के अनुरूप माल नहीं लगाया जा रहा है। खड़ंजा मानकनुरूप नहीं बनाया जा रहा है। विधायक ने डीएम से फोन पर शिकायत की है।